फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए अभी से बनाएं माहौल

Tue, 08 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव 2017 में अभी से जुटने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि विपक्षी पार्टियों ने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इस कारण पूरी दमदारी के साथ चुनाव में जुट जाए।
विज्ञापन


कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता इस बार फिर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सत्ता पर हावी होने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएंगी। इन हथकंडों को नाकाम करते हुए हम सभी को आगे बढ़ना है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि जनता सरकार के कार्यों से खुश है, और सपा दोबारा वापसी करेगी। भाजपा की मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा और बसपा दोनों दलों की मिलीभगत को उजागर करेगी।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर दंगा करवाने का काम कर रही है। बैठक में संजय दुबे, संजू कटियार, दिगंबर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विनय पांडेय, कैश खां, राजेश पाल, रजनीकांत यादव, राजेंद्र सिंह, भोले कुरैशी, अन्नपूर्णा राजपूत, रामवीर सिंह बघेल, मनीष यादव डंपी, कंचन कनौजिया, नीलू यादव, कौशर खां, रामसेवक कठेरिया समेत कई अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें