फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नाबालिग चचेरी बहन के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। युवक पर किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाने का भी आरोप है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे भाई ने दो साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, अधिक रक्तस्राव हो जाने से किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन किशोरी को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने भ्रूण निकाल कर किशोरी की जान तो बचा ली लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ते देख जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर किशोरी का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें