छिबरामऊ। सौ शय्या अस्पताल कैंपस में रहने वाले क्वालिटी मैनेजर और उनकी पत्नी में कहासुनी के बाद दोनों के परिवार के लोगों में भी मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस दो लोगों को कोतवाली ले गई तो भाजपा नेता भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को बुलाया लेकिन वह कोतवाली नहीं गए।
सौ शय्या अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर आशीष सिंह मां शशिप्रभा के साथ अस्पताल परिसर में बने आवास में रहते हैं। आशीष और उसकी पत्नी भावना के बीच शादी के बाद से मनमुटाव चल रहा था। सुबह के लिए विधायक कैलाश राजपूत ने पंचायत भी कराई थी। इसके बाद भावना पति के साथ रहने लगी। मंगलवार को दोनों में फिर विवाद हो गया। आरोप है कि भावना के बुलाने पर मायके पक्ष के लोगों ने घर आकर आशीष का और उनकी मां से मारपीट की।
सूचना पर मौके पर पुलिस दो लोगों को कोतवाली ले गई। बुधवार सुबह विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रमोद राजपूत व शिक्षक नेता आशीष राजपूत कोतवाली पहुंचे। भावना ने आशीष पर शराब के नशे में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को बुलाया गया था लेकिन वह आए नहीं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।