फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गड्ढा भरने पर सभासद पति को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सभासद की शिकायत पर मोहल्ला दीक्षितान में सड़क पर बने गड्ढे को बंद करने पर शुक्रवार को कुछ लोग भड़क गए। आरोपियों ने सभासद पति एवं नगर पालिका के कर्मी के साथ गालीगलौज करते हुए लात घूसों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बाद में ईओ व अन्य सभासदों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन


वार्ड संख्या चार संजय नगर की सभासद माधुरी के पति गोविंद, नगर पालिका के जल कल विभाग में लीकेज मरम्मत व नए कनेक्शन का काम करते हैं। वार्ड गोविंद नगर के सभासद सुशील पांडेय ने मोहल्ला दीक्षितान में सड़क पर बने गड्ढे को बंद कराने के लिए शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण में गोविंद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गड्ढे को बंद कर दिया। गड्ढा बंद होने से पास में ही रहने वाले कुछ युवक भड़क गए और गालीगलौज करने लगे।
कहासुनी के बीच युवकों ने गोविंद को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने सभासद पति को बचाया। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई के बाद पालिका कर्मी लामबंद हो गए। मामला तूल पकड़ता देख सभासद सुशील पांडेय, धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी व अनुपम बाजपेई ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों को बुलाकर ईओ अजय कुमार की मौजूदगी में मारपीट करने वाले युवकों से माफी मंगवाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें