फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 65 गोशालाएं कंट्रोल रूम की नजरों से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में गोवंश संरक्षण और गोशालाओं की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है। शासन की मंशा है कि सभी गोशालाओं की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाए। हकीकत इसके उलट है। जिले की 125 गोशालाओं में से केवल 60 गोशालाओं के सीसीटीवी ही कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो पाए हैं,जबकि 65 गोशालाएं अब भी निगरानी तंत्र से बाहर हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई गोशालाओं में इंटरनेट रिचार्ज समाप्त होने के कारण कैमरे बंद पड़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कैमरे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। नतीजतन गोवंशों की देखरेख और व्यवस्थाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का उद्देश्य अधूरा रह गया है। विभागीय अधिकारियों की ओर से कई बार निर्देश जारी किए जाने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार गोशालाओं में कैमरों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब विभाग ने संबंधित सचिवों और पंचायत प्रशासकों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए शेष गोशालाओं के कैमरों को जल्द कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि सभी कैमरे ऑनलाइन होने के बाद गोशालाओं की निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी।

जिले की 125 गोशालाओं में से 60 गोशालाओं के कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़ चुके हैं। हाल ही में 40 कैमरों का कनेक्शन कराया गया है। शेष गोशालाओं में भी कैमरे जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द सभी को ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सरदूल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें