तिर्वा। कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव आशा बहुओं व प्रधानों को किट वितरण किया गया। रविवार को सीएचसी पर आयोजित किट वितरण दौरान पहुंचे जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने फीता काटकर कर उसका शुभारंभ किया
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि तीसरी लहर को देखकर उससे निपटने के लिए किट का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 1800 व नगर में तीन सौ किट का वितरण किया जाएगा। किट में कोविड संक्रमण से निपटने की दवाइयां हैं। इस मौके पर डॉ. राजन शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. शिव प्रकाश राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।