फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से परेशान ग्रामीण नहीं लगवा रहे टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। भेदभाव का आरोप लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना का टीका नहीं लगवा रहे हैं। शुक्रवार को भगवंतपुर और जगदीशपुर में लोगों ने टीकाकरण का विरोध कर दिया। इस पर एसडीएम देवेश गुप्ता ने नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा को भेजा। बहुत समझाने पर केवल सात लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को भगवंतपुर और जगदीशपुर गांव पहुंची। यहां लोगों ने टीका लगवाने के लिए मना कर दिया। इनका आरोप है कि अधिकारियों को दूसरा टीका लगाया जा रहा है। वहीं आम जनता को अब पहला टीका लग रहा।
टीका न लगवाने की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्ता ने नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि बहुत समझाने के बाद भगवंतपुर में दो और जगदीशपुर में पांच लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अल्हनापुर में 62, अकबरपुर में 10, हरिहरपुर में पांच तथा सीएचसी में 16 लोगों ने टीकाकरण कराया। अलहा में 57, सीएचसी में 25 तथा रामपुर बैजू में 17 लोगों की सैंपलिंग की गई। सीएचसी में एक कोरोना संक्रमित निकला। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराने में भ्रमित न हों सभी टीके एक से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें