फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत,39 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना से महिला की मौत हो गई और 39 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 2195 पहुंच गई है। इसमें 1879 लोग ठीक हो चुके हैं और 293 संक्रमितों का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। अभी तक 23 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सतौरा निवासी खुशनुमा (38) कई दिनों से बीमार थी। परिजन 15 सितंबर को उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज तिर्वा लाए। उपचार से पहले की गई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया।
गुरुवार की रात खुशनुमा की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस लाइन का एक सिपाही, जिला अस्पताल के डाक्टर की पुत्री, जिला एवं सत्र न्यायालय कर्मचारी के अलावा कलक्ट्रेट कालनी का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छिबरामऊ में सात, तालग्राम में सात, कन्नौज में 20, उमर्दा में चार और जलालाबाद में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों का बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें