कन्नौज। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन के दो हेड कांस्टेबल समेत 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहत की बात ये रही कि कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती 49 लोग ठीक होकर घर भी भेजे गए। नए मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या 84 हो पहुंच गई है। जिले में अब तक 973 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें 680 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी और 286 संक्रमितों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ मरीज जान भी गंवा चुके हैं।
बुधवार को गुराइयां भुन्ना के 31 वर्षीय युवक,कुतलुपुर मकरंदनगर की 46 वर्षीय महिला, गढ़िया कछपुरवा का 16 वर्षीय किशोर, 20 वर्षीय युवक, सौरिख का 31 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोरी, 20 वर्षीय युवक, पूरा राय इंदरगढ़ का 45 वर्षीय युवक, हसेरन का 40 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय युवक शामिल हैं।
इसी तरह मढ़पुरा इंदरगढ़ में 27 वर्षीय युवक, खरगापुर में 30 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, नादेमऊ में 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकले हैं। पुलिस लाइन में 58 वर्षीय और 57 वर्षीय सिपाही के अलावा अजयपाल रोड कन्नौज में 25 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय व्यक्ति, डाक बंगला रोड में 29 वर्षीय युवक, नसरापुर में 26 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला छिपट्टी में 27 वर्षीय युवक, कटरा बहादुर में 41 वर्षीय व्यक्ति, कन्नौज निवासी एक वर्षीय बालक, यूसुफपुर भगवान निवासी 38 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। जो 49 मरीज ठीक हुए उन्हें घर भेजकर 14 दिन तक एकांत में रहने की सलाह दी गई है।