कन्नौज। सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। दो अधिकारियों और दो कर्मचारियों के बाद गुरुवार को सीडीओ का एक चालक व पॉजिटिव मिल चुके अधिकारी का एक लिपिक भी पॉजिटिव निकले। इसके अलावा पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें जलालाबाद के एक ही परिवार के तीन लोग हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 297 पहुंच गई है। जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है और 59 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 189 प्रवासी और 29 हॉटस्पॉट हैं।
198 लोगों की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई, इसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव रहे। जलालाबाद में एक ही परिवार से 19 व 26 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती शामिल हैं। एक अन्य 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला। उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव कटरा वहसार में 48 वर्षीय ग्रामीण संक्रमित पाया गया है। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल गौतम बुद्ध नगर कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है। जलालाबाद व कटरा वहसार गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
जलालाबाद के बाजार को पूरी बाजार बंद कर दिया गया है। मुख्य बाजार के मार्ग को पुलिस ने बंद कर दिया है। लोगों को घर से निकलने व किसी बाहरी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।