मेडिकल कालेज में पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पीडब्ल्यूडी अधिकारी और उनकी डाक्टर पत्नी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। लखनऊ में हुई जांच की जानकारी पर प्रशासन ने कलक्ट्रेट के आवासीय परिसर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अधिकारी का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय को भी हॉटस्पॉट कर सैनिटाइज किया जाएगा।
पीडब्लूडी निर्माण खंड में तैनात अधिकारी की डाक्टर पत्नी को की दिन पहले रात में तबियत खराब हो गई। अधिकारी पत्नी को लेकर कार से लखनऊ के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बिना कोरोना जांच के भर्ती करने से मना कर दिया। इस पर दंपति ने सैंपल दिए, दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार देर शाम लखनऊ प्रशासन से जिला प्रशासन को सूचना मिली। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया अधिकारी ने लखनऊ में जांच कराई थी। उनके आवासीय परिसर व दफ्तर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उनसे मिलने वाले अफसर व कर्मियों के सैंपल लिए जाएंगे। कलक्ट्रेट के आवासीय परिसर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
दस पुलिसकर्मियों 35 केसैंपल लिए गए
तिर्वा। कोरोना जांच के लिए मेडिकल कालेज में 10 पुलिसकर्मियों समेत 35 प्रवासियों के सैंपल लिए गए। सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
अब तक 225 ने दी कोरोना को मात
22 मरीजों का चल रहा है इलाज
कन्नौज। जिले में कोरोना अब तक 248 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसमें एक की मौत हुई है और 225 ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा जिले में बेहतर है। सीएमओ के स्वरूप का कहना है कि जिले के लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होने से संक्रमित कोरोना को 10 दिनों में मात दे रहे हैं। बच्चों व वृद्ध के इलाज में दिक्कत आ रही है। इस कारण उनकोे मेडिकल कालेज में बने कोविड-19 अस्पताल में रखा जा रहा है। अच्छा इलाज मिलने से यह संक्रमित भी ठीक हो रहे हैं। कोरोना संक्रमित में 168 प्रवासी हैं