फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को समय पर नहीं दिया जाता भोजन

विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम राकेश मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गौतमबुद्ध कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को समय से भोजन न मिलने और जनरेटर न चलवाने पर डीएम ने सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार दोपहर गौतमबुद्ध अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में चिकित्सकों ने बताया विद्युत की समस्या होने के कारण पानी की परेशानी होती है।
मरीजों को सुबह 8:30 बजे नाश्ता तो मिल जाता है लेकिन दोपहर का भोजन दो बजे चिकित्सकों की दूसरी शिफ्ट आने पर दिया जाता है। डीएम ने दोपहर का भोजन समय से ना दिए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समय से भोजन दिए जाने और विद्युत आपूर्ति न होने पर जनरेटर चलाने को भी कहा। डीएम ने बायोमेडिकल कचरा प्रतिदिन उठान कराए जाने के भी निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया सफाईकर्मी नियमित शौचालय और अस्पताल की सफाई कार्य करते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सुबह कलक्ट्रेट परिसर पर आगंतुकों के लिए हाथ धोने की व्यवस्था के लिए लगाए गए वाशबेसिन की गुणवत्ता की भी जांच की। यहां पानी निकासी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर हैंड सैनिटाइजेशन के लिए लगाई गई मशीन की गुणवता की भी जांच की जो सही पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें