फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार और निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार को जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कोरोना के 102 केस सामने आए है। इनमें 77 प्रवासी हैं। जबकि 21 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना का शिकार हुए हैं
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव सढ़ियापुर बांगर में दिल्ली से लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह दिल्ली से धर्मपुर ठठिया लौटा 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला। इसी तरह उमर्दा के फिरोजपुर में अहमदाबाद गुजरात से लौटा 23 वर्षीय युवक, उमर्दा के कुढ़िना में लोनी गाजियाबाद से बाइक से लौटे संक्रमित व्यक्ति के 11 वर्षीय बेटे की भी सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कोविड-19 हास्पिटल में 62 का इलाज चल रहा है। सोमवार को मिले चारों संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल, गौतम बुद्ध हास्पिटल एंड पैरा मेडिकल कालेज कनपटिया में भर्ती कराया गया है। वहीं मलिकपुर क्षेत्र के महोना गांव में शनिवार को संक्रमित मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट बनाकर सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

कन्नौज/तिर्वा। मेडिकल कालेज के जनरल वार्ड में भर्ती मैनपुरी की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसकी जानकारी मिलते ही वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल कालेज प्रशासन ने मरीजों व कर्मचारियों के सैंपल लेकर आइसोलेट कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला को मैनपुरी भेज दिया।
सोमवार को जिले के चार लोगों के अलावा मैनपुरी के बेबर थाना क्षेत्र के बिलपुर गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच मई को महिला दिल्ली से तिर्वा में अपने मायके आई थी। शाम को पेट दर्द होने पर वह मेडिकल कालेज के जनरल वार्ड में भर्ती हुई थी। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने आठ मरीज, 10 कर्मचारी और संक्रमित की मां की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए। सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया। वहीं संक्रमित महिला मैनपुरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें