फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक पर फैली मक्का से हो रहे हादसे, डीएम के आदेश के बाद भी नहीं मान रहे किसान

विज्ञापन
सड़क पर सूखने को पड़ी मक्का - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा सड़क पर फैली मक्का कारण हादसे हो रहे है। डीएम के सख्त आदेश के बाद भी किसान सड़कों पर सूखने के लिए मक्का फैला रहे हैं। पुलिस भी इस ओर अंजान बनी हुई है, इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों की तैयार हुई मक्का की फसल सुखाने के लिए किसानों ने सड़क पर फैलाना शुरु किया है। सड़कों पर फैली मक्का के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। डीएम राकेश कुमार ने निर्देश जारी कि कि कोई भी सड़क पर मक्का न फैलाए।
डीएम के आदेश ताक पर किसान अपनी-अपनी मक्का की फसल सड़क पर ही डाल रहे। ठठिया थाना क्षेत्र के मानीमऊ, तिर्वा, खैरनगर,बिल्हौर मार्ग पर बसे गांव के लोग अपनी फसल सुखाने के लिए सडकों पर मक्का डाल रहे है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सड़कों पर मक्का सुखाने वाले किसानों को नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें