फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम में मजहब के बखान पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में गए यातायात उप निरीक्षक आफाक खां अचानक विषय से भटककर मजहबी बातें करके विवादों में घिर गए। अब हिंदूवादी संगठन स्कूल के कार्यक्रम में धार्मिक बयानबाजी करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठठिया कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उपनिरीक्षक आफाक खां पहुंचे। बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताते बताते विषय से भटक गए। वे अरब देशों का जिक्र करते हुए लड़कियों की सुरक्षा पर बात करने लगे। उन्होंने कहा कि अरब देशों में पहले बेटियों को मार दिया जाता था। उनसे जब कोई शादी नहीं करता था तो उसे भी इनकी तौहीन समझा जाता था। फिर मोहम्मद साहब आए और उन्होंने बेटियों को बचाने के प्रयास किए। मोहम्मद साहब ने बेटियों को सुरक्षा दी।
यातायात उपनिरीक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वे हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए। नेताओं ने एसपी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत उपनिरीक्षक ने सफाई दी कि यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को भावनात्मक संदेश देने का प्रयास किया था, जिसमें उन्होंने अरब देश और मोहम्मद साहब का जिक्र कर दिया। इसे लोग बेवजह तूल दे रहे हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच सीओ यातायात डॉ. प्रियंका बाजपेई को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें