फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने प्रेमी और प्रेमिका को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पुलिस चौकी सामने प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पीट दिया। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। यह मारपीट पुलिस चौकी के सामने हुई। पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस मामले में रात तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती का विवाह दो माह पहले हुआ था। वह गांव के एक युवक को प्यार करती थी। युवक दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम कर रहा था। तीन दिन पहले युवती अपनी ससुराल से निकल कर युवक के पास दिल्ली पहुंच गई। इसकी जानकारी युवती के ससुराल वालों ने मायके में दी। इस पर विवाहित युवती की खोजबीन शुरू की गई। उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। इसके बाद युवक और युवती को गांव बुलाया गया। दोनों पक्षों के लोग गांव के पास पुलिस चौकी पर पहुंच गए। यहां इनमें वाद-विवाद होने लगा। युवती के परिजनों ने युवक की धुनाई कर दी। इससे खफा युवक के परिजनों ने युवती को पीट दिया।
चौकी के बाहर हुई मारपीट की जानकारी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसे कोतवाली भेज दिया। यहां दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए। इनमें समझौते को लेकर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें