फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कमानी टूटने से पलटा कंटेनर, चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम रनवां के निकट मंगलवार को भूसी लेकर जा रहे कंटेनर की कमानी टूट गई। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हेल्पर को सीएचसी में भर्ती कराया। कंटेनर की भूसी बिखरने से वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरी निवासी मोहम्मद सलमान (45) कंटेनर चालक थे। सलमान बिहार के बक्सर से कंटेनर पर भूसी लेकर इटावा जा रहे थे। साथ में कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडरानी खंड गदनपुर चोरसान निवासी हेल्पर अनुज कुमार पाल (30) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के ग्राम रनवा के पास दोपहर 2.30 बजे कंटेनर की कमानी टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक-हेल्पर घायल हो गए। भूसी तीनों लेन में बिखर गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई।
यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस सेफ्टी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां चालक सलमान को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई उस्मान और छोटे भाई समीर ने बताया कि सलमान के परिवार में पत्नी रहनुमा और एक पुत्री जन्नत (3) व पुत्र आवजान (5) है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



एक घंटे से अधिक यातायात पीली पट्टी से चला
कंटेनर करीब दोपहर 2.30 बजे आगरा साइड में पलटा था। इस कारण तीनों लेन का यातायात ठप हो गया। यूपीडा अधिकारियों और एटलस सेफ्टी टीम सतर्कता बरती और सेफ्टी क्रोन लगाए। जाम की स्थिति न आए इस कारण एलो लाइन यानी पीली पट्टी से वाहनों को गुजारा गया। चार बजे पलटे कंटेनर को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। भूसी को भी एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें