फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पानी की टंकी का निर्माण रुका, कागजों पर सिमटी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत ग्राम सभा के नगला डांडे और सरैया में पाइपलाइन तो बिछा दी गई और घर-घर कनेक्शन भी कर दिए गए लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को आज भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन



गांव के भारत सिंह, अजय कुमार, धीरेंद्र शास्त्री, रामरतन, अभिषेक, राहुल कुमार सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब दो साल पहले पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया था और हर घर में नल कनेक्शन भी दे दिया गया था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें दूर-दराज के हैंडपंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा लेकिन टंकी का निर्माण न होने के कारण आज तक नलों में पानी नहीं पहुंच सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना को पूरा किए बिना ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। गांव में पाइपलाइन होने के बावजूद पानी की एक बूंद भी नलों से नहीं आ रही है, जिससे लोगों को फिर से हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस संबंध में जेई सुशांत वर्मा ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण बीएसएस कंपनी की ओर से कराया जा रहा था लेकिन शासन की ओर से बजट उपलब्ध न होने के कारण लगभग एक वर्ष से निर्माण कार्य रुका हुआ है। शासन को बजट के लिए पत्र भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें