फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समाज की सबसे बड़ी ताकत: पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रोजा इफ्तार में क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। ऐसे कार्यक्रमों से समाज की मजबूती आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना प्रबल बनी रहती है। कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर स्थित मदरसा मजहरूल उलूम में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने शिरकत की। कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। यही हमारे देश की परंपरा और संस्कृति की पहचान है। कहा कि जब समाज के लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब क्षेत्र के विकास और खुशहाली का रास्ता खुलता है। इस अवसर पर अरशद जमाल सिद्दीकी, राशिद जमाल सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, तस्कीन सिद्दीकी, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, इंद्र कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें