फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच न करने के लिए किया जागरूक

Sat, 02 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त टीम ने सदर तहसील के गांव बछज्जापुर का भ्रमण किया। इस दौरान गांव वालों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया। खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारियां दीं। वहीं इस दौरान ज्यादातर लोगों के घरों में शौचालय न बने होने की समस्या सामने आई।
विज्ञापन


महिला टीम से प्रशिक्षण प्राप्त प्रभाष नंदिनी सिंधिया एवं अतरकली ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें शौचालय का प्रयोग करने को प्रेरित किया। ब्लाक समन्वयक विवेक व पंचायत सचिव शमीम अशरफ ने पुरुषों को जागरूक कर गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने का आह्वान किया।

टीम को कई ग्रामीणों के साथ बहस भी करनी पड़ी। महिपाल कुशवाहा ने कहा कि गांव में सरकारी शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। जिन लोगों के घर में शौचालय नहीं बने हैं, उनके सामने खुले में खेतों की ओर शौच के लिए जाना मजबूरी है। लालाराम कठेरिया व सुनील सैनी ने कहा कि पहले हर घर में शौचालय बनवाए जाएं।
विज्ञापन


जयदेवी, वृजेश प्रजापति, सुनील सैनी ने कहा कि गरीब परिवारों के यहां शौचालय बनाए जाएं, तभी खुले में शौच मुक्त गांव बन सकता है। कई लोग झोपड़ी में रहते हैं, जिनके पास न तो मकान है और नहीं शौचालय। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों की समस्या को अफसरों तक पहुंचाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजेश सक्सेना, कुलकांत कठेरिया, इश्तियाक शाह, संतोष सक्सेना, देशराज कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें