फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कांग्रेस ने मनाया कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के जवाहर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाई। दलित, शोषित और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। वह सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। इस दौरान वकील शर्मा, मेवाराम आदि मौजूद रहे।

वहीं छिबरामऊ में सामाजिक न्याय और बहुजन चेतना के महानायक कांशीराम की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को अधिकार, सम्मान और समानता दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस दौरान अवध बिहारी लाल दीक्षित, मेहराज बारसी, प्रबल प्रताप सिंह, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें