कन्नौज/जसोदा। सोमवार को कन्नौज जनपद के ग्राम कटरा इनायतपुर एवं ग्राम जैनपुर ठठिया में यूथ कांग्रेस की ओर से नौकरी संवाद कार्यक्रम किया गया। कटरा में जमील खान एवं जैनपुर में अनीस खान ने बेरोजगार युवकों के साथ बैठक की।
मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, विशिष्ट अतिथि जनपद प्रभारी मोहन सिंह मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, यूथ जिलाध्यक्ष मुशीर खान और जिला महासचिव घनश्याम यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हक की लड़ाई यूथ कांग्रेस लड़ने का काम करेगी। गांव-गांव जाकर युवाओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा। 2022 में कांग्रेस सरकार बनती है तो रोजगार देने का काम किया जाएगा। मोहन सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के हर ब्लाक में बेरोजगार युवाओं के फॉर्म भराए जाएंगे और मिस्ड कॉल कर रजिस्ट्रेशन किए जायेंगे। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था बल्की उल्टा रोजगार खत्म करने का काम किया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुशीर खान ने कहा कि सभी बेरोजगर साथी ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराएं एवं सरकार बनने पर प्रत्येक युवा को नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जमील खान, जैद खान, अनीश खान, अब्दुल वकील, लियाकत अली, राजीव श्रीवास्तव, पंकज कनौजिया, मथुरा प्रसाद दोहरे, कल्लू तिवारी, रामू त्रिपाठी, शमीदा बेगम, हसीब, मुजफ्फर, चमन और माकूल मौजूद रहे।