कन्नौज । गर्मी के कारण बुधवार को युवक की तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की शिनाख्त के लिए सभी थानों में फोटो भेजी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।
मकरंद नगर स्थित मीनाक्षी पेट्रोल पंप के पास एक युवक खड़ा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। इस पर लोगों ने उसको पानी पिलाया। हालत अधिक खराब होने से उसे लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गर्मी होने की वजह से मौत होने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। चौकी प्रभारी मनुज चौधरी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 32 वर्ष होगी। सिलेटी पैंट और चैक शर्ट पहना था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।