फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खांसी की दवा पीने से मासूम भाई-बहन की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के लठौगर गांव में खांसी की दवा पीने के बाद रविवार को दो मासूम भाई-बहन की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन दोनों को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनय कुमार के छह वर्षीय पुत्र लविश और तीन वर्षीय पुत्री पलक को घर में खांसी आने पर परिजनों ने खांसी की दवा पिलाई थी। परिजनों के अनुसार दवा पीने के कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों को उल्टी और घबराहट होने लगी और हालत बिगड़ती चली गई। घबराए परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल की सौ शैया इकाई पहुंचे। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सौ शैया अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्चों ने कौन सी दवा और कितनी मात्रा में ली है, इसकी जांच की जा रही है। दवा के सैंपल और परिजनों से जानकारी ली गई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हाल के दिनों में कई राज्यों में जहरीली खांसी की दवा से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद विभाग सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें