फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खो-खो प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस की टीम ने मारी बाजी

Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव उत्क्रीड़ा 2026 का सोमवार को उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग में भी सीएसई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम विजेता रही, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग टीम को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव में इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें