फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 22 निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट में शनिवार को मीक्षा बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि गोसंरक्षण अभियान ने काफी सफलता प्राप्त की है। अभियान के तहत नंदियों को नंदिशाहा व गाय गोशाला में संरक्षित किए जाएं। 22 निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। 17 प्रस्तावित गोशाला स्थल चयन प्रक्रिया पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पांच गोशालाओं का निर्माण पूरा हो गया है, जिन्हें संचालित कराया जाए। एनएचआई व जीटी रोड के किनारे बनने वाली गोशालाओं के कार्य पर फोकस किया जाए। किसी भी गोशाला में चारे, पेयजल आदि की समस्या नहीं होनी चाहिए। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कौशल प्रदान किया जाएगा। 10 हजार महिलाओं का चयन किया गया है, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभांवित व प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, एडीएम आशीष सिंह, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीडीओ एनडी द्विवेदी, बीएसए उपासना रानी वर्मा आदि मौजूद रहे।


ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को पूरा कराएं
डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि एमडीएम में बच्चों की प्रेरणा एप पर उपस्थिति दिखनी चाहिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएं। विद्यालय निरीक्षण की उपस्थिति पर फोकस किया जाए। कायाकल्प योजना के तहत मंडल में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेश में 12 वें स्थान पर हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो के तहत माॅडल गांव की समीक्षा करते हुए कहा कि 124 मॉडल गांव को क्रियाशील किया जाए। आयुष्मान कार्ड पात्र गृहस्थी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में कार्ड बनाए जाने की प्रगति तेजी में लाई जाए। उचित दर दुकान माॅडल शाॅप के तहत 20 दुकानों में रह गए कार्य को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें