फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने प्रधान के हस्ताक्षर कर निकाल लिए 13 लाख रुपये, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में दंदौराखुर्द के प्रधान डिजिटल हस्ताक्षर कर खाते से 13 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। प्रधान ने पंचायत सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। इस पर डीपीआरओ ने एडीपीआरओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के दंदौराखुर्द के गांव के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि तीन माह पहले सभी खाते डिजिटल हो गए हैं। गांव में पंचायत सचिव प्रियंका सिंह की तैनाती है। कई महीने से सचिव ने प्रधान के हस्ताक्षर नहीं करवाए।
ग्राम प्रधान ने जानकारी की तो पता चला कि उनके डिजिटल हस्ताक्षर का 13,69,402 रुपये खाते से भुगतान कर दिया गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा ने एडीपीआरओ राम अध्योया प्रसाद को जांच रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने सात दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। कहा कि गड़बड़ी मिलने पर सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें