फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएम पोर्टल पर की आरसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा सड़क स्थित कृष्णा नगर में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




कृष्णा नगर निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पप्पू मिश्रा के घर से आलोक वकील के मकान तक सड़क में तकनीकी मानकों का पालन न होने का आरोप लगाया। सड़क की मोटाई, सामग्री गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर नागरिकों में असंतोष है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बावजूद ठेकेदार ने काम में सुधार नहीं किया। शुक्ला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर निष्पक्ष जांच और अधिकारियों को गुणवत्ता परखने के निर्देश देने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर जांच न होने पर सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो सकती है। इससे सरकारी धन की हानि होगी और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी। मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें