फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह सौ से कम नहीं मिलेगा मुआवजा

Wed, 15 Apr 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में डीएम ने गेहूं की फसल बर्बाद होने पर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने गेहूं के साथ चारे के नुकसान की भी जानकारी प्राप्त की। ताकि चारे के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि गेहूं की 33 प्रतिशत वाले खेतों के मुआवजा हेतु सर्वे किया जा रहा है। लेखपालों के साथ अधिकारियों की टीम भी लगाई गई है। ताकि किसानों को फसल का उचित मुआवजा मिल सके।

कहा कि बीमा प्रीमियम कटौती की समस्या के लिए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए। किसानों से कहा कि किसानों को अब 1500 रुपए से कम मुआवजा नहीं दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि संशोधित बीमा योजना के तहत रबी में गेहूं फसल के लिए 81 न्याय पंचायतें, आलू फसल के लिए 77 न्याय पंचायते, सरसों के लिए 14 न्याय पंचायतें चयनित की गई थी। फसल बीमा कंपनी ने ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित ग्राम पंचायत निस्तौली में 56 किसानों को 141222 का भुगतान उनके खाते में कर दिया है।
विज्ञापन


खरीफ में संकर मक्का, बाजरा, धान व ज्वार के बीज कृषकों को पारदर्शी किसान सेवा योजना में पंजीकरण के बाद वास्तविक मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। कृषकों को देय अनुदान की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी। इस दौरान विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें