चरखारी विधानसभा में हुए उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने लोहिया तिराहे पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कहा कि विपक्षी पार्टियां लगातार सपा पर हमले कर रहे हैं, लेकिन यह जीत उन विरोधियों के मुंह बंद करने के लिए काफी है।
सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां, सचिव हसीब हसन, प्रीतू कटियार ने कहा कि चरखारी विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों को पटखनी देना इस बात का प्रमाण है कि जनता ने कराए जा रहे विकास कार्यो पर भरोसा जताया है। जनता सपा के साथ है। शोभित प्रताप सिंह, अनुज यादव ने कहा कि जनता विकास चाहती है।
सपा के शासनकाल में हर क्षेत्र में भरपूर विकास कराया गया है। इस मौके पर पंकज यादव, रेहान, एतिशाम हुसैन बिल्लू, शैलू कटियार, फिरोज खां, अब्दुल्ला, भानू गुप्ता, छोटू कटियार, आसिफ सिद्दीकी, कल्लू कटियार, अशोक यादव, रजत तिवारी, अकरम खां, मनोज कटियार, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं समधन प्रतिनिधि के अनुसार चरखारी के उपचुनाव में पाटी की जीत पर मुहल्ला सिकंदर में सलोवा जिला उपाध्यक्ष अतीक हुसैन व छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष कोची यादव ने खुशी जताई। इस दौरान नगर अध्यक्ष सपा गुफरान सिद्दीकी, अनिल माथुर, रणधीर सिंह, धीरज, अरुण यादव, मालिकचंद्र शाक्य मौजूद रहे।
संगठन की समीक्षा आज
सपा के जिला प्रवक्ता विनय पांडेय ने बताया कि लोकसभा प्रभारी रामवृक्ष यादव गुरुवार को दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय में बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी की बैठक लेंगे। इसमें तीनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, प्रभारी विधानसभा, जिले के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता सहित अन्य पदाधिकारी अनिवार्य रुप से उपस्थित हों।