फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़कों देखेगी विधान परिषद की याचिका समिति

Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधान परिषद की याचिका समिति जिले में सड़कों की हकीकत परखेगी। समिति के सभापति की मौजूूदगी में संबंधित विभाग से जुड़े कन्नौज और फर्रुखाबाद के अफसरों के साथ बैठक होगी। इसमें उन सड़कों की ताजा हालत की समीक्षा होगी, जिनके मामले समिति के पास पहले ही पहुंच चुके हैं। प्रशासन की ओर से लेकर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


याचिका समिति के पास जिले की कुछ सड़कों से जुड़े मामले लंबित हैं। उन सड़कों की मौजूदा समय में कैसी हालत है, बनी है या नहीं। बनी भी है तो उसकी गुणवत्ता कैसी है। इन सभी बिंदुओं पर यहां कलक्ट्रेट में बैठक होगी। इसके लिए समिति के सभापति व एमएलसी भीमराव आंबेडकर समिति के कुछ सदस्यों के साथ सड़क मार्ग से हरदोई से कन्नौज पहुंचेंगे। वह यहां गुरुवार की दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में समिति के सदस्यों व अफसराें के साथ बैठक करके शाम में ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में सात जुलाई को इसी तरह की बैठक होगी।
विज्ञापन



-
इन सड़कों पर होगा मंथन

-सदर ब्लॉक के अहमदपुर रौनी में सड़क निर्माण की समीक्षा
-सदर ब्लॉक के अहमदपुर रौनी की हुसैनपुरवा में सीसी रोड व डामरीकरण का काम
-मुन्नापुरवा सुर्सी में गायत्री इंटर कॉलेज तक 75 मीटर कच्चा मार्ग पर इंटरलॉकिंग-डामरीकरण
-अहमदपुर रौनी मार्ग का चौड़ीकरण कराने की समीक्षा
-मलिकापुर व रज्जापुरवा के बीच ईशन नदी पर पुल निर्माण की जानकारी
-सिकंदरपुर में जीटी रोड गांधी वार्ड में श्रीकृष्ण प्रताप सिंह के मकान से नेकराम शाक्य के मकान तक सड़क-नाली निर्माण
-तिर्वा तहसील के हरचंदरपुर में हरचंदरपुर से रामश्री इंटर कॉलेज होते हुए किन्नौरा मार्ग तक 1600 मीटर सड़क डामरीकाण व चौड़ीकरण की समीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें