फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आ रहा किशोर लापता

Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम खोजीपुर का रहना वाला किशोर पांच दिन पहले दिल्ली से घर वापस लौट रहा था, पर अभी तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मामले की गुमशुदगी लिखाने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


खोजीपुर निवासी सगीर बक्स ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र शिवरार बक्स दिल्ली में एक बेकरी में नौकरी करता था। 29 जनवरी की सुबह नौ बजे दिल्ली से बस से घर आ रहा था। उसी समय उसने रामसनेही प्रधान के लड़के मनोज के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह दिल्ली से घर लौट रहा है।

इसके बाद उसकी खबर नहीं मिली और न ही वह घर पहुंचा है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। काफी प्रयासों के बाद भी कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें