फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीचरों के सम्मान के लिए लड़ेंगे लड़ाई’

Tue, 02 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक में टीचरों की समस्याओं और उनके सम्मान के लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही तीन फरवरी को कलक्ट्रेट में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उदय नारायन सिंह यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर टीचरों की समस्याओं और मांगों को लेकर 20 सूत्री ज्ञापन तीन फरवरी को डीएम को सौंपा जाएगा। इससे पूर्व वहां धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी टीचरों को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए शासन-प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने संगठन की सख्ती पर बल दिया और संगठन की ताकत से पूर्व में पूर्ण कराई गईं मांगों को दोहराया। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार फिर नया इतिहास रचना है। ब्लाक इकाई अध्यक्ष अनूप मिश्र ने कहा कि टीचरों की समस्याओं और मान-सम्मान के लिए सदैव लड़ते रहे हैं और लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


अब जरूरत है कि एकजुट होकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराते हुए मांगों को मनमाने की। उन्होंने सभी टीचरों से तीन फरवरी की सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में चंद्रलता त्रिपाठी, आकिल खान, सुरेश शास्त्री, रमा मिश्रा, राजेश पाठक, विनोद राठौर, अशोक सविता, श्वेता यादव, अखिलेश शुक्ला, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें