फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव का होगा रंगारंग आगाज

Fri, 25 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें छिबरामऊ महोत्सव के अभूतपूर्व आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव का शुभारंभ 28 दिसंबर को होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के विराट कवि सम्मेलन, मुशायरा के अलावा इंडियन आईडल और सारेगामापा के कलाकार धमाल मचाएंगे। दिल्ली के जादूगर भी अपना करिश्मा दिखाएंगे।
विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ होगा। पालिका रोड स्थित कैंप कार्यालय में महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को चर्चा की गई। अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के संयोजक वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात ने बताया कि 28 दिसंबर की शाम सात बजे से हीरालाल वीएन इंटर कालेज के खेल मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

इस बार मुंबई से अंजुम रहवर, सिकंदरा से डॉ. विष्णु सक्सेना, लखनऊ से सर्वेश अस्थाना, फर्रुखाबाद से डॉ. शिवओम अंबर, आगरा से गीतकार रामेंद्र त्रिपाठी, लखीमपुर से फारूक सरल, गीतकार बलराम श्रीवास्तव आ रहे हैं। बताया कि 29 दिसंबर को टीवी सीरियल इंडियन आईडल और सारेगामापा के कलाकार अपने स्वरों का जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन


मुंबई से आ रहे कामेडियन आकर्षण का केंद्र होंगे। अबकी महोत्सव की दोनों दिन एंकरिंग महिला कलाकार द्वारा की जाएंगी। महोत्सव के पहले दिन कई प्रतियोगिताओं के साथ दिल्ली के जादूगर कुलदीप का शो होगा। महोत्सव पंडाल में खाने-पीने के स्टाल के अलावा विभिन्न प्रदर्शनियां और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे।

बैठक में इंदिरा दुबे, जरीना बेगम, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाना रफी, आलोक वर्मा, जीतू गुप्ता, शैलेंद्र सेंगर, वैभव पांडेय, सुभाष वर्मा, महेश गौड़, मनीष खंडेलवाल, हरीओम शर्मा, सुनील प्रजापति, जाहिद, हिमांशु सक्सेना, विमलेश गुप्ता, आशू जमील, राजीव, शरद, शशिकांत शुक्ला, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें