फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया समरसता का संदेश

Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीजी नेशनल कालेज में छात्र छात्राओं ने अपनी कक्षाओं को सजाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सजाया और क्रिसमस ट्री बनाया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक एहतशामुद्दीन ने कहा कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में ईद मीलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन


मोहम्मद साहब ने खासकर लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया था। क्रिसमस के बारे में कहा कि यह त्योहार ईसा मसीह के जन्म दिन की खुशी में मनाया जाता है। ईसा मसीह ने भी पूरी उम्र दीन दुखियों की सेवा की। सलमान खान, मो. कैफ एवं बुशरा नाज ने भी मोहममद साहब और ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर दीपिका, दीपशिखा, पूजा, साधना, रुखसाद, अमरीन, आरती, मुकीम, चंदन, अभिषेक, सलमान आदि मौजूद थे। उधर, आशा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अमन, प्रतीक्षा, गार्गी एवं बिंदु दुबे ने जीसस के जीवन पर प्रकाश डाला। वैष्णवी, गौरी, जुबे रिया व अनुप्रिया ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


अजय एवं विक्रांत ने क्रिसमस ट्री बनाकर उपहारों से सजाया। प्रधानाचार्य मुकेश डेविड ने ईशु गीत सुनाया। उप प्रधानाचार्य अपर्णा अवस्थी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें