स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान पखवाड़ा
का आयोजन नेहरू महाविद्यालय में किया जा रहा है। शुक्रवार को कालेज के
छात्र-छात्राओं ने अपने टीचरों की देखरेख में कालेज परिसर में सफाई अभियान
चलाया।
कालेज की प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने कहा कि
स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्वच्छता से
हमारे आसपास सूक्ष्म जीवों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
उन्होंने कहा कि आजकल होने वाली बहुत सी जानलेवा बीमारियां जैसे डायरिया,
टाइफाइड, टीवी, मलेरिया, डेंगू आदि के सूक्ष्म जीव गंदे स्थानों में ही
पनपते हैं।
ऐसे में हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि समाज
में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम की जा सके। स्वच्छता अभियान पखवाड़ा की
संयोजक डॉ. बबिता यादव की देखरेख में चलाया जा रहा है, जिसमें कालेज के
सभी टीचर, शिक्षणेत्तरकर्मी और छात्र-छात्राओं की भागीदारी हो रही है।
शुक्रवार
को कालेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे परिसर की सफाई कर स्वच्छता अभियान
चलाया। इस दौरान डॉ. वीएन राय, डॉ. आरएन राय, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. मनोज
गर्ग, डॉ. उदयपाल सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. धर्मवीर सिंह, प्रो. सर्वेश
कुमार, डॉ. आशीष, आरसी पांडेय, अमित कुमार शुक्ला, मोहम्मद साबिर, रेनू पांडेय, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद थे।