फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बदमाशों ने बंधक बना लूटा

Sat, 07 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड हाईवे किनारे स्थित निगम मंडी में बाजरा बेंचकर घर लौट रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और चलती गाड़ी में उसकी जेब में रखी नगदी लूट ली। उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने अंगौछे से उसका मुंह दबा दिया और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बदमाश उसे नगर के फर्रुखाबाद चौराहेा पर पुलिस चौकी के पास फेंककर भाग निकले। यह नजारा देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर उसे टरका दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद फर्रुखाबाद  मोहम्मदाबाद थानांतर्गत ग्राम अभयपुर नगरिया निवासी सुभाष पुत्र रनवीर सिंह शुक्रवार को निगम मंडी में आढ़ती आजाद ट्रेडिंग कंपनी के यहां अपना बाजरा बेंचने आए थे।

बताया जाता है कि बिक्री के बाद घर लौटने के लिए वह हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी, जिस पर करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे। कार से दो युवक उतरे और एक ने उससे माचिस मांगी। बताया जाता है कि जब वह जेब से माचिस निकालने लगा, तभी दूसरे युवक ने उसके मुंह पर अंगौछा डालकर उसे कार के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी करीब 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश उसे घायलावस्था में जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहा के पास स्थित पुलिस चौकी के पास फेंक कर चले गए।

यह नजारा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी तरह से पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस उसे अपने साथ घटनास्थल पर ले गई। इधर-उधर घुमाने के बाद तहरीर लेकर उसे टरका दिया। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें