फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर: बाजार से ब्लोअर और हीटर गायब

विज्ञापन
सदर तहसील के निकट ऊनी कपड़े खरीदते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दिसंबर माह की सर्दी ने जमकर सितम ढाया। बर्फीली हवाओं ने तापमान को जीरो तक पहुंचा दिया। इससे लोग बेहाल रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव से लेकर सारे इंतजाम किए। इलेक्ट्रानिक्स दुकानों पर ब्लोअर व हीटर की भी खूब खरीदारी हुई। अब ज्यादातर दुकानों पर ब्लोअर व हीटर उपलब्ध नहीं हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों में रुका स्टाक भी इस बार बिक गया।
विज्ञापन

सर्दी ने इस बार 50 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। जाकेट, स्वेटर सहित अन्य गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में खरीद में करीब 40 से 50 फीसदी तक इजाफा रहा। दुकानों पर अब सीमित स्टाक रह गया है। अधिकतर दुकानों में गर्म कपड़े नहीं हैं। तमाम दुकानदारों ने दोबारा कानपुर, दिल्ली में बुकिंग कराई है। पूरे जिले में फुटपाथ व गारमेंट्स की लगभग पांच सैकड़ा से अधिक दुकानें हैं। इन दुकानों पर नवंबर व दिसंबर माह में करीब एक करोड़ रुपये के गर्म कपड़ों की बिक्री का अनुमान है।
उधर, पूरे जिले में इलेक्ट्रानिक्स की चार सौ से अधिक दुकानें हैं। लोगों ने ब्लोअर व हीटर की जमकर खरीदारी की। हीटर व ब्लोअर की बिक्री में करीब चालीस से पचास फीसदी बढ़ोतरी हुई है। दुकानदारों का करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें