फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से सर्वर ठप,10 करोड़ की चपत

विज्ञापन
बैंक में खाली पड़ा कैशियर काउंटर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सर्वर ठप होने से लगातार पांचवें दिन लेनदेन नहीं हो सका। आलू के सीजन में व्यापारियों को खासी परेशानी हुई। करीब 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के तमाम गांवों और कस्बे के लोगों के लेनदेन के लिए एसबीआई बैंक की शाखा ही है। बीएसएनएल और बैंक अधिकारियों की लापरवाही से शुक्रवार शाम से कामकाज प्रभावित है। बैंक का निजी नेटवर्क खराब है। बीएसएनएल का टावर बंद होने से दूसरा नेटवर्क नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में एटीएम सहित बैंक का काम ठप है। कई किलोमीटर दूर से पहुंचे लोग घंटों इंतजार करने के बाद वापस चले जाते हैं।
जलालाबाद में आलू की कई आढ़त हैं। आढ़ती आलू बेचने पर किसानों को चेक देते हैं। इसे क्लियर कराने में किसान परेशान हैं। ग्राहक अनिल दुबे, संदीप चतुर्वेदी, भानू पाठक, शफीक अहमद, कुलदीप त्रिवेदी, संजीव कुमार आदि ने बताया कि बैंक में पांच दिनों से लेनदेन ठप है। गुरुवार को बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। वहीं शाखा प्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि निजी व बीएसएनएल का नेटवर्क न मिलने से बैंक में कामकाज बंद है। स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर अजय कटारिया ने बताया कि अर्थिंग न मिलने से नेट नहीं चल रहा है। टीम भेजी है। शुक्रवार को काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें