फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में जीटी रोड के किनारे स्थित आशा कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर कन्नौज व फर्रुखाबाद से पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी बारदाने में लगी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर मौजूद अधिकारी लगभग 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित आशा कोल्ड स्टोरेज के बारदाना स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टोर रूम बंद होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। दोपहर के समय एक ट्रक नया बारदाना लेकर आया। मजदूर बारदाना स्टोर रूम में रखने के लिए ले गए। स्टोर खोलते ही धुएं व आग का गुबार बाहर निकला। इसे देख मजदूरों में भगदड़ मच गई।
आनन-फानन में इसकी सूचना कोल्ड मालिक व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भिजवाईं। कुछ देर बाद एसडीएम, सीओ दीपक दुबे, तहसीलदार अभिनव कुमार, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम व चौकी इंचार्ज योगेंद्र, सिटी इंचार्ज राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच आसपास गांव के किसानों की भीड़ जुट गई, जो फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ आग बुझाने के प्रयासों में जुट रहे।
विज्ञापन

इसके बाद भी आग न बुझने पर एसडीएम ने फर्रुखाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलाईं। शाम छह बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम ने बताया कि आग से लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है। बारदाना को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। देर शाम डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसपी अमित आनंद ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।



इनसेट....

कोल्ड में भंडारित है लगभग चार लाख बोरा आलू

एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता लगभग चार लाख बोरे की है। आग से स्टोर रूम में ंरखा बारदाना पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जबकि आग की गर्मी से भंडारित आलू व कोल्ड की बिल्डिंग को नुकसान की संभावना है। आग पूरी तरह बुझने व धुंआ छंटने के बाद ही नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकेगा।



इनसेट....

नुकसान की हर संभव भरपाई का होगा प्रयास

एसडीएम ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन से जो भी मानक निर्धारित किए गए हैं उसी के अनुसार नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। लेखपाल औरंगजेब को नुकसान के आकलन के लिए लगाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें