फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खुदकुशी का प्रयास करने वाली युवती को जांच के नाम पर टरका रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। न्याय न मिलने पर एसपी दफ्तर परिसर में ही पेड़ पर दुपट्टा डालकर फंदा लगाने का प्रयास करने वाली युवती को पुलिस जांच के नाम पर टरका रही है। पीड़ित परिवार को अनहोनी का डर सता रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के रहने वाले रतनेश चतुर्वेदी के साथ विवाद हो गया था। दो अक्तूबर को रतनेश चतुर्वेदी ने अपने पुत्र राज, शांतुनु व मीरा के साथ मिलकर युवती व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर अभद्रता की थी।
पीड़िता ने नौ अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस पर जबरन तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया था। न्याय न मिलने पर युवती ने 10 अक्तूबर को एसपी दफ्तर परिसर में पेड़ पर दुपट्टा डालकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने समझाकर युवती को घर भेज दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के चार दिन बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा है। पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता पुलिस पर आरोपियों से साथ मिलीभगत का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


इनसेट-
सीओ बोलीं- धैर्य रखें, मामले की चल रही जांच
जब इस मामले को लेकर सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई से बात की गई तो उन्होंने विवेचना का हवाला दिया। बताया कि वह इस मामले की जांच कर रही हैं। कहा कि धैर्य रखें विवेचना होने पर हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें