फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएमओ ऑफिस में कोल्डचेन मैनेजर दस हजार रिश्वत लेते धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएमओ ऑफिस में हेल्थ पार्टनर एजेंसी यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के तहत वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। मामले को लेकर सीएमओ ने विभागीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




कानपुर से आई 10 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीन कोल्डचेन विभाग में छापामारी की। इस दौरान टीम ने वीसीसीएम (वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर) इरशाद बेग को दस हजार की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। टीम आरोपी को लेकर सदर कोतवाली पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला व जिला मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह को रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि इरशाद एजेंसी के माध्यम से कार्यरत था, जिसका टेंडर 31 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन वह कार्यालय में आकर बैठता था, चूंकि हाल ही में उन्होंने चार्ज लिया है, इसलिए उन्हें टेंडर समाप्त होने की जानकारी नहीं थी। विभागीय टीम की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट-



नोटिस के बाद एक लाख मांगे थे, 50 हजार में हुई थी डील

एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले कस्बा गुरसहायगंज निवासी राजू श्रीवास्तव की डिस्पेंसरी पर विभागीय टीम द्वारा जांच की गई थी, इसके बाद डिस्पेंसरी संचालक को नोटिस जारी किया गया। इरशाद बेग ने एक लाख रुपये में मामला रफा-दफा कराने का भरोसा दिया। बाद में 50 हजार में सौदा तय हुआ। उसी की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें