गुरसहायगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन से मंधना तक ट्रेन संचालन जारी रखने की मांग की। साथ ही कालिंदी एक्सप्रेस को बंद न करने की मांग की। संगठन ने कहा कि रेल सेवाओं में व्यवधान से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान भी मंधना तक रेल संचालन जारी रखा जाए।