फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में फटी कॉफी मशीन, युवक की मौत

Wed, 18 Feb 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक गेस्ट हाउस में बुधवार शाम शादी समारोह के दौरान तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई। उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में सूचना पर सीओ ने अस्पताल पहुंच कर घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

 मोहल्ला भैनपुरा निवासी विद्युत विभाग में एसएसओ फौजी नागेंद्र सिंह शाक्य की पुत्री की बुधवार को शादी थी। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन सौरिख तिराहा पर स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में किया था। बारात जनपद मैनपुरी थाना कुसमरा अंतर्गत ग्राम जवापुर से आ रही थी। देर शाम करीब सात बजे गेस्ट हाउस में बारात की अगवानी को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान परिसर में एक किनारे पर लगी कॉफी मशीन में तेज धमाका हुआ।

 इससे परिसर में चारों ओर धुआं भर गया। धमाका होते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद जब धुआं छटा तो कॉफी मशीन के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। लोग उसे तुरंत उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। बाद में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कॉफी मशीन फटने से उससे निकला एक नुकीला स्टील का टुकड़ा करीब 20 मीटर दूर खड़े ग्राम रविदासपुर कुसमरा निवासी अंबरीश कुमार सविता (40) पुत्र गोपीचंद्र की गर्दन में जा घुसा। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी मीरादेवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल सीएल वर्मा, कस्बा इंचार्ज श्यामवीर सिंह अस्पताल पहुंचे।

आपरेटर की लापरवाही से हुआ हादसा
शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से हुए हादसे में आपरेटर की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कॉफी मशीन लगाकर आपरेटर काफी देर पहले कहीं चला गया था। इस बीच किसी ने वहां रखे बिजली बोर्ड के स्वीच को ऑन कर दिया। इससे मशीन गरम होती रही। काफी देर होने पर वह तेज धमाके के साथ फट गई। उधर गेस्ट हाउस के प्रबंधक रवी बाजपेई ने बताया कॉफी मशीन वधू पक्ष के लोगों ने किसी टेंट हाउस से बुक कराई थी। उन्हीं का आपरेटर उस पर तैनात था। गेस्ट हाउस से कॉफी मशीन की व्यवस्था नहीं की गई थी। यही बात गेस्ट हाउस मालिक राजू वर्मा ने भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें