फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से एक की मौत, कई लोग घायल

Tue, 17 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड हाइवे पर ग्राम करमुल्लापुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक सफाईकर्मी को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर एक टेंपो गुरसहायगंज से सवारी लादकर छिबरामऊ की तरफ आ रहा था। ग्राम करमुल्लापुर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जुटी भीड़ ने टेंपो में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच मौका पाकर टेंपो चालक भाग निकला।

हादसे में ग्राम भड़ौसा निवासी वसीम के 14 वर्षीय पुत्र आकिब की मौत हो गई। मृतक की मां शाहनाज और उसकी चार माह की बहन साहिबा, अंशिफा, भाई साकिब और नेहाल के अलावा भड़ौसा निवासी गुड्डू की पत्नी आलिया, उनका पुत्र अरमान, सलमान, मुस्कान, इकरा और सिबरा को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना में टेंपो सवार ग्राम बहवलपुर निवासी सफाईकर्मी गजराज बाल्मीकि पुत्र श्रीराम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को टेंपो पर लादकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाक्टरों ने आकिब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गजराज को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना में टेंपो पर सवार कई अन्य सवारियों को भी चोटें आईं, जो प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराके चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें