फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएमएस ने 100 शैया अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं

Thu, 22 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैया अस्पताल में सीएमएस ने इमरजेंसी व ईसीआरपी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके अलावा ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को 100 शैया अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुनील सिंह इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी, इंडोर, वीआईपी रूम में भर्ती मरीजों को देखा और ड्यूटी पर मौजूद डाॅ. शोभित भारद्वाज से उपचार की जानकारी ली। उन्हाेंने कहा कि मौसम में आए बदलाव के कारण अब मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, इसलिए अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ पूरी मुस्तैदी बरते और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। इसके बाद सीएमएस ईआरआरपी वार्ड में पहुंचे। वार्ड का उन्होंने गहनता से निरीक्षण किया और हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार से जानकारियां लीं। बता दें कि बिल्डिंग हस्तांतरण के छह माह बीत जाने के बाद भी यह ईसीआरपी वार्ड अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान फार्मासिस्ट विवेक कटियार व अनुराग दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें