तालग्राम। दीपावली त्योहार पर मुख्यमंत्री के आदेश पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हवाहवाई साबित हो रहे हैं। दो घंटे से 15 गांव की बिजली गुल है। जिससे उपभोक्ताओं ने फोन कर उपकेंद्र पर शिकायत की है।
अमोलर बिजली उपकेंद्र से बुधवार शाम छह बजे ताहपुर फीडर लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। इससे कैथनपुर्वा, नैपालपुर, मवैइया, अमोलर, सीतापु्वा, ककराह चचियापुर, दलापुर्वा, बिचपुर्वा, मझैइया समेत 15 गांवों की बिजली गुल हो गई है। लोगों का कहना है मुख्यमंत्री का आदेश लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों की बदौलत हवा हवाई साबित हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ का फोन नहीं उठा है। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि जानकारी की जा रही है। लाइन फाल्ट सही कराया जाएगा।