फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर जलाएं पटाखे, अस्पतालों में नहीं बर्न यूनिट

विज्ञापन
फोटो 07- जिला अस्पताल में बना अस्थाई बर्न वार्ड। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इस बार दीपावली पर पटाखे संभलकर जलाए। दरअसल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट नहीं है। सिर्फ अस्थाई ढंग से बने एक वार्ड में प्राथमिक उपचार नसीब होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि अस्पताल में बर्न यूनिट अभी स्थापित नहीं है। झुलसे लोगों को उपचार तो मिल जाएगा पर बर्न यूनिट नहीं है। आई केयर यूनिट में 24 घंटे नेत्र रोग विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। इमरजेंसी में दो ईएमओ मौजूद रहेंगे। वहीं आग से झुलसे मरीजों के लिए मलहम और दवाओं का भंडारण भी सुनिश्चित किया गया है।
------
ऐसे रखें ध्यान
-----------------
-पटाखा चलाते समय जूते पहने, चप्पल नहीं
-एक बाल्टी पानी जरूर अपने पास रखे
-जलने पर बर्फ, टूथपेस्ट, हल्दी, मिट्टी न लगाए
-पानी से जले हुए भाग को धोए और साफ कपड़े से ढककर अस्पताल पहुंचे
-जलने के बाद तत्काल नारियल तेल लगा सकते है
-रूई का इस्तेमाल न करे क्योंकि वह चिपक जाती है
-अगर कपड़ा चिपक गया है तो उसे जबरन न छुड़ाए डाक्टर को दिखाए
-पटाखे को अगरबत्ती, मोमबत्ती से जलाए, माचिस से न जलाए
-सेनेटाइजर लगाकर पटाखे न जलाए, इससे आग लग सकती है
(सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के मुताबिक)
--------
आंखों का ख्याल ऐसे रखें
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि पटाखे चलाते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। अगर आंखों में कोई चिंगारी चली जाए या पटाखे से जल जाए तो पानी से साफ करे। इसके तुरंत बाद आंखों के डाक्टर के पास जाए। आंख में दिक्कत होने पर हाथ से बिल्कुल भी न रगड़े। इसके साथ ही बगैर चिकित्सक के परामर्श आंखों में कोई भी तेल या ड्राप न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें