फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नदी पुल पर मिले वृद्ध के कपड़े, गोताखोर कर रहे तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। गुरसहायगंज क्षेत्र के इंदुइयागंज गांव के पास काली नदी पुल पर वृद्ध के कपड़े पड़े मिले। इससे वृद्ध के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को गोताखोरों के साथ पीएसी की 37वीं वाहिनी की कानपुर मोटरबोट को भी तलाश अभियान में लगाया गया है पर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी तेजराम सविता (56) रविवार देर शाम घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात साढ़े आठ बजे इंदुईयागंज स्थित काली नदी पुल पर उनके कपड़े पड़े मिले। ग्रामीणों ने पुल पर कपड़े मिलने की सूचना मिलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नौरंगपुर चौकी प्रभारी श्यामपाल और समधन चौकी प्रभारी सूर्यप्रताप उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
रात में ही स्थानीय गोताखोर बलराम, प्रवीण, मनु राम और प्रवेश ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की पर सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। पीएसी की 37वीं वाहिनी की कानपुर मोटरबोट भी बुलाई गई। मोटरबोट और गोताखोरों की टीम ने नदी में दूर तक कांबिंग की, फिर भी तेजराम का पता नहीं चल सका। भतीजे पवन ने बताया कि पांच माह पहले तेज राम का हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से तबीयत खराब रहने से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुल पर कपड़े मिलने के आधार पर नदी में तलाश कराई जा रही है। गोताखोरों और पीएसी की मदद से अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें