फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर विश्वविद्यालय के सचल दल में कन्नौज का दबदबा

Fri, 24 Feb 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अब तक संबंधित यूनिवर्सिटी की ओर से ही नकल रोकने को सचल दल गठित होते थे। पहली बार उच्च शिक्षा निदेशक ने सूबे में 12 टीमें गठित की हैं। कानपुर विश्वविद्यालय में प्राचार्य समेत तीन सहायक प्रोफेसर शामिल किए गए हैं, जिसमें कन्नौज से ही तीन लोग हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर ब्रह्मदेव ने विश्वविद्यालयवार 12 टीमें गठित की हैं। इसमें झांसी, आगरा, लखनऊ, जौनपुर, कानपुर, बरेली, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी के विश्वविद्यालयों के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा दो नोडल अधिकारी और एक सचल दल पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गठित हुआ है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के महाविद्यालयों की टीम में राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी के अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार, पीएसएम पीजी कॉलेज कन्नौज की शिक्षा शास्त्र सहायक प्रोफेसर डॉ. रेनू त्यागी व कानपुर विद्या मंदिर कानपुर की अंग्रेजी की सहायक प्रोफेसर डॉ. आंचल तिवारी को शामिल किया गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में विभाग की 13 जनवरी को बैठक हुई थी। उसी के तहत परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता जांच दल गठित हुए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर कन्नौज की प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान ने बताया कि उनको भी आदेश मिला है। डायरेक्टर की ओर से पहली बार नकल रोकने के लिए इस तरह का गठन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें